गोपीश्वर कैलाश मठ क्यों?
वृन्दावन में देश-विदेश से भक्त आते हैं। इस आश्रम की परिकल्पना इस भावना के साथ की जा रही है कि ब्रज आने वाले भक्तों को ऐसा स्थान मिले जहाँ वे ठहर सकें, दैनिक आध्यात्मिक जीवन में जुड़ सकें और सेवा का अनुभव कर सकें।
यह परियोजना कैलाश आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट काशी के अंतर्गत विकसित हो रही है और कैलाश मठ, काशी की सेवा परम्परा को ब्रज में आगे बढ़ाती है।
मन्दिर, निवास, भोजन प्रसाद, गौशाला और सामाजिक कल्याण इसके प्रमुख आयाम हैं।

